एन आई एन,

पिथौरागढ़। जुलाई 2024 में नगर निगम तिराहे पर ड्यूटी के दौरान कांस्टेबल हरीश लटवाल पर हमला करने वाले सिमलगैर निवासी लोकेश जोशी को न्यायालय ने 1 वर्ष के कारावास और ₹2000 अर्थदंड की सजा सुनाई है। 

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट  सुमन ने सभी पक्षों को सुनने के बाद लोकेश को दोषी पाते हुए सजा दी। अर्थ दंड अदा नहीं करने पर उसे 10 दिन का अतिरिक्त कारावास काटना होगा। इस मामले में पैरवी अभियोजन अधिकारी जयपाल सिंह ने की।



Share on Facebook Share on WhatsApp