एन आई एन,
पिथौरागढ़। यूथ कांग्रेस की बैठक आज जिला अध्यक्ष धीरज बेरी के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने विस्तार करने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। प्रभारी उमेश सिंह गढ़िया सह प्रभारी किरण आर्या ने आगामी 4 जून को अल्मोड़ा आ रहे राहुल गांधी के कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भागीदारी के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में प्रदेश सचिव अभिषेक बोहरा , महासचिव निकिता हावर्ड, जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार, विशाल खत्री सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।