एन आई एन,
पिथौरागढ़। जल संस्थान के सहायक अभियंता को गाली गलौज और धमकाने वाले व्यक्ति के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज अधिकारी कर्मचारियों ने आज चौथे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रखा।
संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने सोमवार को सामूहिक अवकाश का ऐलान पहले ही कर रखा है। आज हुई बैठक में तय हुआ कि इस मामले में शीघ्र निर्णय नहीं लिए जाने पर मंगलवार से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया जाएगा।