एन आई एन,
पिथौरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तंबाकू निषेध दिवस पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ऐंचोली में जागरूकता शिविर का आयोजन किया।
प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी ने विद्यार्थियों को तंबाकू उत्पादों से होने वाली शारीरिक और मानसिक बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और विद्यार्थियों से तंबाकू उत्पादन से दूर रहने को कहा।