एन आई एन,
पिथौरागढ़। आपदा प्रबंधन एवं अग्निशमन सेवाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा फायर सर्विस को आधुनिक राहत एवं बचाव उपकरण उपलब्ध कराए गए।
इनमें आस्का लाइट, फायर ट्रैक सूट, जंगल बूट, वुडन कटर, हाइड्रेशन बैग और बास्केट स्ट्रेचर समेत कई उपकरण शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि इससे आपदा राहत कार्यों में तेजी और प्रभावशीलता आएगी। इस दौरान प्रभारी अग्निशमन नरेन्द्र प्रसाद के 31 मई को सेवानिवृत्त होने पर उन्हें फूलमाला पहनाकर शुभकामनाएं भी दी गईं। वहां जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।