एन आई एन,
पिथौरागढ़। जिले के थल थाना क्षेत्र से गुम हुए तीन नाबालिग बालकों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल बरामद कर लिया। परिजनों ने बताया था कि तीनों बच्चे 29 मई की शाम घर से कहीं चले गए थे और काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चल पाया।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रकाश पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और सर्विलांस के जरिए खोजबीन शुरू की। पुलिस ने तीनों बालकों को सुरक्षित बरामद कर आवश्यक कार्रवाई के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चों के सकुशल मिलने पर परिजनों ने थल पुलिस का आभार जताया।