एन आई एन,
पिथौरागढ़। 4 जून को अल्मोड़ा आ रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की जनसभा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शनिवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश पंत की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिले से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम में पहुंचने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा कि आज उत्तराखंड सत्ता परिवर्तन की राह पर है। कार्यक्रम के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में पूर्व दर्जा मंत्री महेंद्र लुंठी, एडवोकेट रमेश कापड़ी, पार्षद राहुल लुंठी, एडवोकेट मनोज ओझा, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बेरी, महिला अध्यक्ष भावना नगरकोटी, कोमल शाही सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।