एन आई एन,
पिथौरागढ़। में हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने पर आज पर्वतीय पत्रकार एसोसिएशन ने नगर पालिका सभागार में विचार गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आशीष भटगाई, विशिष्ट अतिथि कल्पना देवलाल रहे। गोष्ठी में हिंदी पत्रकारिता की चुनौतियों को लेकर की चर्चा की गई।











कार्यक्रम में एलएसएम परिसर के निदेशक डा. हेम पांडेय, शिक्षाविद डा.अशोक पंत, जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जितेंद्र वल्दिया, सीनियर सिटीजन वैलफैयर सोसायटी के अध्यक्ष दयानंद भट्ट, सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह खनका, सहित तमाम लोगों ने विचार रखे। गोष्ठी में वरिष्ठ पत्रकार नंदन सिंह कोश्यारी, ओपी अवस्थी, सुधीर राठौर, किशन पाठक, गिरीश पंत, प्रमोद द्विवेदी, विजय उप्रेती नीरज पंत को सम्मानित किया गया। संगठन के अध्यक्ष विजयवर्धन उप्रेती ने सभी का आभार जताया। संचालन महासचिव भक्त दर्शन पांडे ने किया। कार्यक्रम में तमाम संगठनों के प्रतिनिधि व जिले भर से आए पत्रकार शामिल रहे।