एन आई एन,
पिथौरागढ़। में आदि कैलाश यात्रा पर गए गुजरात निवासी 76 वर्षीय मनसुख गिरी की आज ज्योलिंगकांग के पास हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई।
उन्हें सीने में दर्द होने पर परिजन धारचूला उप चिकित्सालय लाये, जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मनसुख गिरी परिवार के साथ यात्रा पर आए थे। उन्हें करीब 14000 फीट की ऊंचाई पर यह समस्या आई। आदि कैलाश क्षेत्र में हुई यह दूसरी घटना है। इससे पूर्व एक अन्य यात्री की भी मौत हो चुकी है।