एन आई एन,

पिथौरागढ़। में थरकोट पुल से विसाड़ महादेव तक बनी सड़क पर सिंचाई नहर का पानी आने से सड़क खस्ता हाल हो गई है। सड़क का डामर बह जाने से जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। जिनमें जल भराव हो रहा है। 

सामाजिक कार्यकर्ता त्रिलोचन भट्ट ने कहा है कि इस स्थान पर कई दुपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। लोगों को आवागमन में खासी दिक्कत हो रही है। उन्होंने जिलाधिकारी से नहर में हो रहे लीकेज को बंद करने के साथ ही सड़क को ठीक कराने की मांग की है।



Share on Facebook Share on WhatsApp