एन आई एन,
अल्मोड़ा जिले के बागेश्वर रोड पर सुंदरपुर के समीप आज एक ट्रैक्टर ट्राली गहरी खाई में जा गिरी। ट्रैक्टर में सवार चत्ते राजी उम्र 26 वर्ष निवासी केलाली नेपाल, उमेश उम्र 22 वर्ष निवासी रामपुर की मौत हो गई।
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम निरीक्षक राजेश जोशी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। टीम ने दोनों के शव खाई से बाहर निकाल कर पुलिस को सौंप दिए हैं।