एन आई एन,
पिथौरागढ़। सेना की स्थानीय इकाई पंचशूल ब्रिगेड और अल्मोड़ा विश्वविद्यालय के बीच हुए एमओयू के तहत परिसर के एनसीसी कैडेट और सैन्य विज्ञान के छात्रों ने व्यास घाटी क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों ने सीमा की सुरक्षा के संबंध में जानकारी ली। भारतीय सेना की ओर से सेवा का महत्व, सीमा क्षेत्र की सुरक्षा में आने वाली चुनौतियों और हथियार संचालन की जानकारी दी गई।
छात्रों ने आदि कैलाश, ओम पर्वत आदि के दर्शन भी किये और यहां की भौगोलिक परिस्थितियों को समझा। भ्रमण कार्यक्रम छात्रों के लिए बेहद उपयोगी रहा। भ्रमण कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. गिरीश चंद्र पंचोली ने किया।