एन आई एन,

पिथौरागढ़। गंगोलीहाट के नवनियुक्त उपजिला अधिकारी अंकित राज ने आज कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने महाकाली मंदिर के दर्शन किये। अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा आगे आम लोगों की समस्याओं का त्वरित गति से समाधान करना और विकास कार्यों में तेजी लाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। 

अंकित राज गंगोलीहाट के साथी बेरीनाग और गनाई गंगोली का अतिरिक्त दायित्व भी संभालेंगे। कार्यभार संभालने पर तमाम संगठनों ने आज कार्यालय पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दी।



Share on Facebook Share on WhatsApp