एन आई एन,

पिथौरागढ़। नगर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए जिला अधिकारी आशीष कुमार भटगाईं ने आज परिवहन विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय नागरिकों और आदि कैलाश यात्रा पर आ रहे पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष यातायात प्रबंधन योजना लागू करने को कहा। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के साथ ही अतिक्रमण करने वालों पर भी कार्रवाई की जाये।



Share on Facebook Share on WhatsApp