एन आई एन,
पिथौरागढ़। विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आज नगर निगम सभागार में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया।
कार्यशाला में शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग, आईसीडीएस, अर्पण संस्था के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यशाला में किशोरियों को माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया और इससे जुड़े मिथकों को दूर कर स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारियां दी गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से किशोरियों को सेनेटरी नेपकिन वितरित किए गए। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के डॉ. ज्योति चंद, प्रबंधक राजेंद्र रावत, फील्ड सुपरवाइजर चंदन बिष्ट, काउंसलर जीवन पंत मौजूद रहे।