एन आई एन,
पिथौरागढ़। काशीपुर में 29 से 31 मई तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय सब जूनियर, कैडेट जूनियर, सीनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए जिले की टीम रवाना हो गई है।
कोच नवीन लुंठी और पिथौरागढ़ ताइक्वांडो एसोसिएशन के महासचिव कमलेश मखोलिया के नेतृत्व में 65 सदस्यीय टीम प्रतियोगिता में भाग ले रही है। महासचिव मखोलिया ने कहा है कि इस प्रतियोगिता में खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।