एन आई एन,

पिथौरागढ़। ज़िले से आज एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। पिथौरागढ़ ज़िले में एक दूसरे के प्यार में पागल एक महिला और एक किशोरी आज झूलाघाट में काली नदी में कूद मारने पहुंच गई। भनक लगते ही पुलिस ने दोनों को सुरक्षित बचा लिया। मिली जानकारी के अनुसार एक महिला आज कोतवाली पहुंची और झूलाघाट में रहने वाली एक 17 वर्षीय नाबालिक से मिलने की जिद करने लगी। 

महिला की जिद को देखते हुए किशोरी से बातचीत कराई गई। दोनों ने स्वीकार किया कि वह एक दूसरे से प्रेम करती हैं। समझाने बुझाने पर दोनों वापस लौट गई लेकिन सांझ ढलते ही दोनों काली नदी के किनारे पहुंच गई। अंदेशा था कि दोनों काली नदी में कूद मारने के लिए वहां गई थी। दोनों ने स्वीकार भी किया कि वह एक दूसरे के साथ ही जीना मरना चाहती है। बाद में दोनों को वापस कस्बे में लाया गया। एहतियात के तौर पर महिला को महिला पुलिसकर्मी के साथ थाने में रखा गया और किशोरी को घर भेज दिया गया। यह घटना आज कस्बे में चर्चा का विषय बनी रही।



Share on Facebook Share on WhatsApp