एन आई एन,
पिथौरागढ़। स्मैक तस्करी के नेटवर्क में शामिल एक युवक को आज पुलिस ने सिल्थाम क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक 6 नवंबर 2025 को एसओजी ने एक होटल से स्मैक तस्करी के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया था। इस मामले की विवेचना के दौरान तस्करी में साहिल कुमार उर्फ घंटू निवासी पियाना का नाम सामने आया था।
उपनिरीक्षक ललित डंगवाल ने आज साहिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा कायम किया गया है।