एन आई एन,
पिथौरागढ़। में विश्व स्वच्छता दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी की आशाओं एवं आशा फैसिलिटेटरों द्वारा किशोरी बालिकाओं को निशुल्क सेनेटरी पैड का वितरण किया गया।
पंचायत घर दरांती में आयोजित स्वच्छता जागरूकता बैठक में ग्राम प्रधान ज्योति देवी ने बच्चों को सेनेटरी पैड का वितरण किया। कार्यक्रम का संचालन आशा कलावती देवी ने किया।