एन आई एन,
पिथौरागढ़। नगर के एक व्यापारी द्वारा जल संस्थान के सहायक अभियंता सुब्रत सिंह को धमकाने गाली गलौज करने से नाराज जल संस्थान के अधिकारी कर्मचारी दूसरे दिन भी धरने पर डटे रहे। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि इस घटना से अधिकारी कर्मचारियों में भय का माहौल है।
कर्मचारियों ने सुरक्षा की मांग उठाते हुए कहा कि जल्द निर्णय नहीं लिये जाने पर कल से कर्मचारी टूल डाउन हड़ताल करेंगे। नगर में पेयजल समस्या की पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन और संबंधित व्यापारी की होगी। धरना संयोजक तनुजा मेहता ने कहा...