एन आई एन,
पिथौरागढ़। ज़िले में बकरीद आज जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। जिला मुख्यालय स्थित ईदगाह मैदान में जामा मस्जिद के इमाम काजिए शहर मुफ्ती तफसीर उल कादरी ने 7:30 बजे नमाज पढ़ाई। 8.30 बजे जामा मस्जिद में हाफिज सलमान उल कादरी ने नमाज अदा करवाई। इस अवसर पर मूतवल्ली रहबर ,फरहान अहमद , जावेद अहमद, हसीन अहमद, हाजी सलीम कुरैशी आदि मौजूद रहे।
मुफ्ती तफसीर उल कादरी ने बताया कि इस वर्ष एक वर्ष से कम उम्र के बकरों की कुर्बानी नहीं दी गई। सभी मुस्लिम भाइयों को ईद उल जुहा को लेकर कई हिदायतें दी गई थी। ईदगाह और जामा मस्जिद में सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाल ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। वहीं धारचूला में भी बकरीद का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। भारत और नेपाल के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने धारचूला स्थित जोहार सिंह नवियाल स्टेडियम में ईद की नमाज पड़ी। शाही इमाम मुफ्ती सनाउर रहमान ने नमाज अदा कराई। इस अवसर पर मस्जिद कमेटी के दिलशाद अहमद , इरशाद अहमद , अब्दुल शमीम , नसीर अहमद आदि मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना प्रभारी हरेन्द्र नेगी अपनी पूरी टीम के साथ तैनात रहे।