एन आई एन,
पिथौरागढ़। नगर की यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए पुलिस प्रशासन और नगर निगम जल्द ही अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएंगे।
इसके लिए रणनीति तय की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने आज मीडिया से बातचीत में कहा कि सड़कों पर मनमाने ढंग से वाहन खड़े करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इससे यातायात व्यवस्था में सुधार हो रहा है। रैश ड्राइविंग के मामले में उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों से शिकायत आ रही है वहां तत्काल कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि वन साइट पार्किंग व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए भी कार्य किया जा रहा है।