एन आई एन,

पिथौरागढ़। आपात सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेंद्र चिलकोटी ने आयुष्मान योजना में सभी बीमारियों को शामिल किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि योजना में कई बीमारियां शामिल नहीं है। जिसका पता लोगों को अस्पतालों में उपचार के लिए पहुंचने के बाद लग रहा है। उन्होंने कहा कि कैंसर, गुर्दे, न्यूरो जैसी गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए 5 लाख की सहायता योजना से मिल रही है जो उपचार में नाकाफी साबित हो रही है। 

इसके चलते कई परिवारों को अपनी जमीन, जेवर बेचने पड़ रहे हैं। उन्होंने घातक बीमारियों के उपचार के लिए 10 लाख तक की सहायता दिए जाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया है।



Share on Facebook Share on WhatsApp