एन आई एन,

पिथौरागढ़। में चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में पुलिस ने गंगोलीहाट के चहज गांव निवासी विपिन चंद्र जोशी के खिलाफ आईटी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। शिकायत मिलने पर एसओजी ने इस मामले की तकनीकी जांच की थी। संबंधित व्यक्ति के मोबाइल पर चाइल्ड पॉर्नोग्राफी को डाउनलोड कर शेयर किए जाने का मामला पकड़ा गया है।

इस व्यक्ति ने एक महिला के नाम से फेक आईडी बना रखी थी जिससे वह सामग्री को शेयर कर रहा था। पुलिस ने बताया कि जिले में चाइल्ड पोर्नोग्राफी के पांच और मामलों की जांच चल रही है। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कौंडे ने बताया इस मामले में 5 वर्ष की सजा का प्रावधान है। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा...



Share on Facebook Share on WhatsApp