एन आई एन,
पिथौरागढ़। में 80वी वाहिनी उत्तराखंड में संपन्न हुई इंटर ग्रुप स्पोर्ट्स शूंटिंग चैंपियनशिप में उत्तराखंड एनसीसी निदेशालय की टीम चयनित की गई है। जिसमें पहली बार उत्तराखंड की टीम में चयनित 20 में से 17 शूटर 80 वीं वाहिनी पिथौरागढ़ से चुने गए हैं। बटालियन के एनसीसी अधिकारी बी आर कोहली ने बताया कि टीम राष्ट्रीय स्तर पर तमिलनाडु के त्रिचिलापल्ली में आयोजित होने वाली अंतर निदेशालय स्पोर्ट्स शूंटिंग चैंपियनशिप में भाग लेगी।
कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल देवेश सिंह ऐरी की मेजबानी, ड्रोन , कैमरों तथा राष्ट्रीय कोच की निगरानी में टीम का चयन किया गया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय छात्र सेवा दल की ओर से दी जाने वाली विभिन्न स्कॉलरशिप में इस वर्ष बेस्ट कैडेट स्कॉलरशिप जूनियर डिवीजन के कैडेट प्रियांशु कुमार को प्राप्त हुई है। बटालियन में हुए एक समारोह में नैनीताल ग्रुप के ग्रुप कमांडर रिची रंजन ने प्रियांशु को चेक देकर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य कुंदन सिंह धामी और अन्य शिक्षकों ने प्रियांशु को बधाई दी है।