एन आई एन,

पिथौरागढ़। में जल संस्थान के सहायक अभियंता के साथ गाली गलौज और धमकी देने वाले लक्ष्मी दत्त जोशी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जल संस्थान के अधिकारी कर्मचारियों ने संयुक्त मोर्चा का गठन कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।

अधिकारी और कर्मचारियों ने कहा कि गाली गलौज और धमकी से अधिकारी और कर्मचारियों में भय बना हुआ है। जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान पेयजल आपूर्ति बाधित होने की पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन और लक्ष्मी दत्त जोशी की होगी।



Share on Facebook Share on WhatsApp