एन आई एन,

पिथौरागढ़। में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को सीमांत क्षेत्र धारचूला का दौरा किया। उन्होंने भारत नेपाल सीमा क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए एस एसबी की बीओपी, अंतरराष्ट्रीय झूला पुल, और सीमा चौकियों का जायजा लिया।

उन्होंने भारतीय सुरक्षा क्षेत्र में स्थित बीट पुल तक पहुंच कर नेपाल प्रहरी सेना के अधिकारियों से मुलाकात भी की। इस दौरान एस एसबी की डीडीहाट डिवीजन के कमांडेंट अमित कुमार, आइटीबीपी के आईजी मनु महाराज मौजूद रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एस एसबी को और हाईटेक बनाने की तैयारी की जा रही है। जिससे सीमा सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी। इस दौरान दार्चुला के उप जिला अधिकारी आशीष जोशी, पुलिस उपाधीक्षक कुंवर सिंह रावत, थाना प्रभारी हरेंद्र नेगी मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp