एन आई एन,
पिथौरागढ़। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने आज थाना बलुवाकोट में आम जनता की समस्या सुनी और सुझाव लिए। इस अवसर पर पीस कमेटी के साथ मीटिंग कर ईद पर्व को शांति और सौहार्दपूर्वक मनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर बल दिया। इसके बाद उन्होंने थाना परिसर का निरीक्षण भी किया। कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक केएस रावत, थाना अध्यक्ष बलुवाकोट नीमा बोहरा मौजूद रहे।