एन आई एन,
पिथौरागढ़। वड्डा प्राथमिक पाठशाला और आंगनबाड़ी केंद्र में बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर मिड डे मील भोजन सामग्री तहस-नहस कर दी है।कापी किताबें फाड डाली और पूरे कक्ष में सिगरेट शराब की बोतल बिखेर कर गंदगी फैला दी। घटना का पता आज सुबह होने पर लगा।
विद्यालय प्रबंधन की ओर से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। लोगों में इस घटना से गहरी नाराजगी है। लोगों ने तत्काल अराजक तत्वों का पता लगाकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।