एन आई एन,
पिथौरागढ़। जल संस्थान के सहायक अभियंता एमसी जोशी ने लक्ष्मी दत्त जोशी पर फोन पर गाली गलौज करने और धमकाने का आरोप लगाया है।
उन्होंने पुलिस अधीक्षक को दिए गए पत्र में कहा है कि इससे कर्मचारियों में भय का माहौल है। इससे उनके दैनिक कार्यों के साथ ही साथ पेयजल आपूर्ति में भी असर पड़ रहा है। उन्होंने धमकाने वाले के खिलाफ अविलंब कार्रवाई की मांग की है।