एन आई एन,
पिथौरागढ़। में जिलाधिकारी आशीष भटगाई ने बीएसएनल और अन्य नेटवर्क को लेकर लगातार आ रही है शिकायतों पर गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि कॉल ड्रॉप जैसी समस्याओं से विद्यार्थियों, व्यापारियों, सरकारी सेवाओं के संचालन में दिक्कत आ रही हैं। इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।
उन्होंने बीएसएनएल के अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश देते हुए कहा कि सुधार नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया...