एन आई एन,

पिथौरागढ़। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस एस नवियाल के निर्देश पर जिला कम्युनिटी मोबिलाइजर भास्कर जोशी ने बेरीनाग विकासखंड का दो दिवसीय भ्रमण कर स्वास्थ्य सुविधाओं को परखा। उन्होंने पीएचसी बेरीनाग में आयोजित बैठक में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने प्रसव के बाद मां और शिशु की तस्वीर को अनिवार्य रूप से मातृ शिशु सुरक्षा कार्ड में चस्पा करने को कहा।

दूरस्थ गांव बेलकोट पहुंचकर गर्भवती महिलाओं धात्री महिलाओं पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की हिमोग्लोबिन, बीपी, शुगर आदि की जांच की गई। एक महिला में हीमोग्लोबिन कम पाया गया जिन्हें पीएचसी बेरीनाग रेफर किया गया।



Share on Facebook Share on WhatsApp