एन आई एन,

पिथौरागढ़। जिलाधिकारी आशीष भटगाई ने आज लोक निर्माण विभाग कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उन्होंने अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। 

जिला अधिकारी ने विभागीय कार्य, सड़क निर्माण मरम्मत कार्यों की प्रगति और कार्यालय व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारी कर्मचारियों को समयबद्धता, अनुशासन और जवाब देही के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिये।



Share on Facebook Share on WhatsApp