एन आई एन,

पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में आज सांय 4:00 बजे से हल्की ओलावृष्टि के साथ मूसलाधार बारिश हुई। बारिश होने से तापमान में कमी आ गई है। जिससे मौसम सुहावना हो गया है।

जिले की ऊंची चोटियों में आज हल्का हिमपात हुआ। हिमपात के बाद सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है। मौसम खुशनुमा होने से पर्यटक गदगद है।



Share on Facebook Share on WhatsApp