एन आई एन,

पिथौरागढ़। में सोमवार को जनसुनवाई कार्यक्रम में कृष्णापुरी वार्ड में नाले के क्षतिग्रस्त होने की शिकायत उठने के बाद नगर निगम सक्रिय हो गया है। 

नगर निगम ने मंगलवार से नाले के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। सहायक नगर आयुक्त राजदेव जायसी ने बताया कि पूर्व में आपसी विवाद के चलते नाले का निर्माण नहीं हो पा रहा था। अब नाले का निर्माण शुरू कर दिया गया है। जल्द ही लोगों को राहत मिलेगी।



Share on Facebook Share on WhatsApp