एन आई एन,

पिथौरागढ़। में 19 सूत्रीय मांगों को लेकर अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक संगठन आज सड़कों पर उतरा। जिले के समस्त विकास खंडों में शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने इरशाद हुसैन आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक करने, पारदर्शी ऑनलाइन  काउंसलिंग आधारित स्थानांतरण नीति लागू करने, लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को तत्काल शुरू करने, आरक्षण रोस्टर प्रणाली का कड़ाई से पालन करने ,बैकलॉग एक्शन की पूर्ति के लिए विशेष अभियान चलाने जैसी तमाम मांगे उठाई। 

पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में तहसील कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन करने वालों में संगठन के अध्यक्ष अनिल कुमार, गिरीश प्रसाद, बी आर कोहली, मुन्नी टम्टा, बिंदु कोहली अनु विश्वकर्मा समेत तमाम लोग शामिल रहे। बेरीनाग में इन्हीं मांगों को लेकर ब्लॉक मंत्री जगजीवन प्रसाद की अगुवाई में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष दीपक कुमार, कोषाध्यक्ष नवीन चंद्र आर्य , उपाध्यक्ष आनंद राम , मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र आदि शामिल रहे। डीडीहाट में गीता कोहली, गणेश प्रसाद , शंकर लाल, रजनी कुमारी, काशीराम, गौतम आदि ने ज्ञापन सौंपा। गंगोलीहाट में सूर्य प्रकाश, महेश चंद्र, महेंद्र कुमार, बलवीर प्रसाद समेत तमाम लोगों ने प्रदर्शन किया, तथा मुनस्यारी में

पुष्कर राम, कुंदन लाल आर्या, भवान राम, प्रकाश चन्द्र सिंह बुरफाल समेत तमाम लोगों ने ज्ञापन सौंपा



Share on Facebook Share on WhatsApp