एन आई एन,
पिथौरागढ़। में 55 वी वाहिनी में तैनात मुख्य आरक्षी कैलाश चंद्र जोशी को उनके साहसिक और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया है। मेलडुंगरी गांव के रहने वाले कैलाश चंद्र जोशी को राजभवन में आयोजित एक शाम सैनिकों के नाम कार्यक्रम में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह द्वारा सम्मानित किया गया।
बता दें कि कैलाश वर्तमान में जिले के दुर्गम संवेदनशील क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जोशी को यह सम्मान मिलने से बल के अधिकारियों और कर्मचारियों में खुशी की लहर है।