एन आई एन,

पिथौरागढ़। में विभिन्न समस्याओं को लेकर बिण विकासखण्ड  के ग्राम प्रधान आज प्रधान संगठन के बैनर तले कलेक्ट्रेट पहुंचे। ग्राम प्रधानों ने 15 वे वित्त आयोग से मिली धनराशि ग्राम पंचायत को जारी करने, जी राम जी योजना में ऑफलाइन हाजिरी की व्यवस्था करने ,जिला योजना के कार्य में ग्राम सभाओं से भेजे गए प्रस्तावों को प्राथमिकता देने के साथ ही आपदा के दौरान त्वरित सहायता के लिए कार्य ग्राम सभाओं के माध्यम से कराये जाने की मांग की। इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन सौंपने वालों में संगठन के अध्यक्ष भरत राम, उषा तिवारी, विमला रावत, त्रिलोक सिंह बिष्ट, रेखा बिष्ट आदि शामिल रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp