एन आई एन,

पिथौरागढ़। मंगलवार को नशा उन्मूलन अभियान में पुलिस को एक सफलता मिली। एसओजी प्रभारी नीरज भाकुनी के नेतृत्व में चेकिंग अभियान में घाट चौकी के पास लोहाघाट से पिथौरागढ़ को आ रहे एक स्कूटी सवार को रोकने का प्रयास किया गया।

स्कूटी चालक वाहन को वापस मोड़कर भगाने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया ।तलाशी में स्कूटी चालक तरुण ग्वाल निवासी पितरौटा से 8.68 ग्राम स्मैक बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा कायम किया गया है। स्कूटी सीज कर दी गई है।



Share on Facebook Share on WhatsApp