एन आई एन,

पिथौरागढ़। राजकीय शिक्षक संघ डीडीहाट की ब्लाक कार्यकारिणी ने सोमवार को शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी और सम्मान समारोह का आयोजन किया। 

कार्यक्रम में हाईस्कूल और इंटर में सर्वोच्च अंक लाने वाले 25 छात्र छात्राओं और सेवानिवृत्ति शिक्षक मनोहर बोहरा, कमला जंगपांगी को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद विधायक बिशन सिंह चुफाल ने शिक्षक भवन बनाने के लिए 5 लाख रुपए की तीसरी किश्त दिए जाने की घोषणा की।



Share on Facebook Share on WhatsApp