एन आई एन,

पिथौरागढ़। जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगाई ने जनसुनवाई कार्यक्रमों के दौरान अनाधिकृत वीडियो रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यों की गोपनीयता, अनुशासन और शासकीय मर्यादा बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विभागीय बैठकों, जनसुनवाई दिवस तथा अन्य प्रशासनिक कार्यों के दौरान अधिकारियों से मिलने आने वाले व्यक्तियों द्वारा बिना अनुमति वीडियो रिकॉर्डिंग न की जाए। अनधिकृत रूप से रिकॉर्डिंग करने पर कार्रवाई भी की जाएगी।

बताया जा रहा है कि आज जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों द्वारा बिना अनुमति के वीडियो रिकॉर्डिंग किए जाने और उनके द्वारा अधिकारियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने की घटना सामने आई है। इसके बाद ही प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया है।

प्रशासन के अनुसार, अब केवल अधिकृत पत्रकारों को ही जनसुनवाई कार्यक्रम, डीएम कार्यालय और अन्य सरकारी विभागों में रिकॉर्डिंग की अनुमति होगी।



Share on Facebook Share on WhatsApp