एन आई एन,

पिथौरागढ़। सामुदायिक पुस्तकालय की पहल आओ अपने गांव से जुड़े अभियान के तहत सोमवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय सरमोली के मेधावी विद्यार्थी हर्ष, गोविंद ,राहुल और लक्षिता को स्वर्गीय गोविंद सिंह रावत एवं श्रीमती बेलमती रावत स्मृति स्कॉलरशिप प्रदान की गई। 

स्कॉलरशिप के प्रायोजक शंखधूरा निवासी रघुनाथ सिंह रावत ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सामुदायिक पुस्तकालय के संस्थापक जगत सिंह मर्तोलिया ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य बच्चों के भीतर कंपटीशन की भावना को बढ़ाना है। कार्यक्रम में तमाम लोग मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp