एन आई एन,

पिथौरागढ़। सुरक्षित ईंधन, सुरक्षित जीवन अभियान के तहत आज न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता और कर्मचारी पैदल चल कर न्यायालय पहुंचे। न्यायालय पहुंचने पर जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष धनंजय चतुर्वेदी ने कहा कि वर्तमान समय में ऊर्जा संरक्षण बेहद महत्वपूर्ण हो गया है, लोगों को ईंधन बचाने के लिए वैकल्पिक साधनों का उपयोग करने की जरूरत है। 

उन्होंने कहा कि सभी लोगों को इस महत्वपूर्ण अभियान में अपना योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर न्यायिक मजिस्ट्रेट सुमन, सिविल जज सीनियर डिवीजन रमेश चंद्र , सिविल जज जूनियर डिवीजन शिव सिंह, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन चंद्र भट्ट आदि मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp