एन आई एन,
पिथौरागढ़। फिट इंडिया मूवमेंट के तहत एस एसबी की 55वीं वाहिनी ने संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में वाहिनी के अधिकारी और जवानों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की और आम जनता को फिटनेस , स्वच्छ पर्यावरण, नियमित व्यायाम के प्रति जागरूक किया।

कमांडेंट महेंद्र प्रताप ने कहा कि स्वस्थ शरीर और अनुशासित जीवन शैली राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है।