एन आई एन,
पिथौरागढ़। पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप प्रभारी निरीक्षक नीरज भाकुनी ने शिलिंग, सिमलकोट, रिखाई, खतेड़ा आदि गांवों में पहुंचकर लोगों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।
लोगों को नशे से होने वाले शारीरिक और मानसिक नुकसान की जानकारी दी गई। इस दौरान लोगों से भांग की खेती न करने का आह्वान भी किया गया।