एन आई एन,
पिथौरागढ़। शराबी वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन प्रहार अभियान जारी है। रविवार को पिथौरागढ़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत उमाकांत और लक्ष्मण सिंह को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। दोनों के वाहन सीज कर दिए गए हैं।
धारचूला क्षेत्र में दीवान चंद को शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में हिरासत में लिया गया।