एन आई एन,

पिथौरागढ़। अधिवक्ता परिषद देवभूमि उत्तराखंड का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग सरस्वती शिशु मंदिर नया बाजार में संपन्न हुआ। अभ्यास वर्ग में अनेक समसामयिक कानूनी विषयों एवं पर्वतीय क्षेत्र के न्यायालयों से संबंधित विभिन्न समस्याओं और समाधान पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में संयोजक विपिन त्यागी, प्रदेश अध्यक्ष जानकी सूर्या , संपर्क अधिकारी भास्कर चंद्र जोशी, प्रभात कांडपाल, बरीत सिंह, रोहित मलिक ने विचार रखें। वर्ग का संचालन जिला सचिव ललित मोहन पंत ने किया।

इस अवसर पर पिथौरागढ़ जिला इकाई के अध्यक्ष अनिल रौतेला, चंपावत जिला अध्यक्ष कुंदन सिंह राणा, राष्ट्रीय परिषद सदस्य पूजा अधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद पंत सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे। समापन सत्र के पश्चात नगर निगम मेयर कल्पना देवलाल ने अधिवक्ता परिषद के क्षेत्र और प्रांत अधिकारियों के साथ चर्चा की।



Share on Facebook Share on WhatsApp