एन आई एन,
पिथौरागढ़। नगर से 7 किलोमीटर दूर इग्यार देवी पुलिया के पास आज सुबह 5:00 बजे सब्जी का एक पिकअप पलट गया। चालक हल्द्वानी से सब्जी लेकर पिथौरागढ़ आ रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार इग्यारदेवी पुलिया के पास रॉन्ग साइड से आए एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में वाहन पलट गया। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है। पिकअप में चालक के अतिरिक्त कोई अन्य सवार नहीं था।