एन आई एन,

पिथौरागढ़।

जिले में नशे के कारोबार को ध्वस्त करने के लिए आज जिला अधिकारी आशीष भटगाई की अध्यक्षता में राजस्व पुलिस एनसीओआरडी की समन्वय बैठक हुई। जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगाई ने कहा कि नशे से जुड़ी गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाए। बैठक में निरीक्षक नीरज भाकुनी ने बताया कि जिले में नशे के कारोबार का संगठित नेटवर्क सक्रिय है जिसके खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाए जा रहे हैं। 

उन्होंने बताया कि मेडिकल स्टोर्स में प्रतिबंधित एवं नशीली दवाओं की अवैध बिक्री पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। जिलाधिकारी ने भांग की खेती पर सख्ती से रोक लगाने के साथ ही मुख्य शिक्षा अधिकारी को जनजागर्कता अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। बैठक में तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp