एन आई एन,

पिथौरागढ़। सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने नगर के पेट्रोल पंपों में उमड़ रही भारी भीड़ को देखते हुए रात्रि में पेट्रोल पंप खोले जाने की मांग की है। समिति के अध्यक्ष कैलाश चंद्र पुनेठा और सुनील वर्मा ने आज इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सोपा। 

दोनों ने कहा कि नगर में सात पेट्रोल पंप है इनमें से एक पेट्रोल पंप को रात में भी खोला जाए। जिससे लोगों को सुविधा मिलेगी और नगर में जाम की समस्या पैदा नहीं होगी।



Share on Facebook Share on WhatsApp